अमिताभ बच्चन ने पहलगाम हमले की रात कर दिया ऐसा ट्वीट, भड़क उठे लोग- ऐसे नरसंहार के बाद...

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Viral Tweet: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के ट्वीट आए दिन वायरल होते रहते हैं जिसपर उनके फॉलोअर्स भी खूब मजे लेते हैं। लेकिन 22 अप्रैल 2025 यानि के पहलगाम टैरर अटैक की रात अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे ट्वीट कर दिया है जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है।

जहां एक ओर तमाम सेलेब्स पहलगाम हमले की निंदा कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों के लिए दुआएं कर रहे हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन के ट्वीट के लोगों का दिमाग खराब हो गया है। रात के 1 बजकर 20 मिनट पर अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के नाम पर सिर्फ T5356 लिखा और आगे सब खाली छोड़ दिया। यह देख कुछ यूजर्स को गुस्सा आ गया।

82 वर्षीय एक्टर के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'आदरणीय सर, कभी कभी कुछ बोल देना चाहिए। ऐसे नरसंहार के बाद की चुप्पी सही नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा, 'जया जी ने फोन छीन लिया क्या? आगे लिखते नहीं बना पहलगाम के बारे में?' एक और कमेंट है, 'कश्मीर में जो हुआ, उस पर एक पोस्ट नहीं?' वहीं एक यूजर ने ट्वीट किया, 'कुछ तो लिख देते सर। ऐसे वक्त में आपको भारतीयों के साथ खड़ा रहना चाहिए था।'

वहीं, फैंस ने अमिताभ बच्चन का बचाव किया और लिखा कि खामोशी बहुत कुछ कहती है। एक ने लिखा, 'बहुत आहत हैं, लग रहा अमिताभ सर, शब्दों की कमी पड़ गई। शायद कुछ लिखना चाह रहे थे पहलगाम पर।'

मालूम हो कि मंगलवार, 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक उत्तर प्रदेश, एक यूएई और एक नेपाल का है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु के भी हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X