अमिताभ-विद्या के कदमताल से हुआ कान महोत्सव का शुभांरभ
बहुप्रतिक्षित कान समारोह का शानदार ढंग से आगाज हो गया है। जिसकी औपचारिक शुरूआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करकमलों से की। जिसमें उनका साथ दिया उनके हॉलीवुड मित्र और एक्टर लियोनाडरे डिकैप्रियो ने।
दोनों ने हाल ही में आयी बाज लुरमन की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय'में साथ काम किया है। मालूम हो इस समारोंह में पूरी दुनिया से आयी दर्जनों चर्चित फिल्में दिखायी जाएंगी।
इस बार भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे हुए हैं जिसके लिए कान में एक भव्य समारोह भी होगा इसी कारण भारतीय कलाकार और ज्यादा उत्साहित हैं। जिस दिन भारतीय सिनेमा वाला समारोह होगा उस दिन समारोह में खास मेहमान के तौर पर मौजूद होंगी बच्चन बहू ऐश्वर्या राय।
तो वहीं बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन कान फिल्म समारोह में में बतौर जूरी पेश होने जा रही है,जूरी मेंबर में विद्या के अलावा हॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग, जापानी फिल्म निर्देशक नाओमी कॉस, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन, लाइफ ऑफ पाई जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले ताइवानी निर्देशक आंग ली और ऑस्ट्रियाई अभिनेता क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज़ शामिल होंगे। इस साल ये समारोह 15 से 26 मई तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
