अमिताभ और विद्या की हॉट बॉडी का राज़!

अमिताभ बच्चन की फिट बॉडी और उनकी बुलंद आवाज के लोग आज भी दीवाने हैं। साथ ही विद्या बालन ने अपनी कहानी, डर्टी पिक्चर और इश्किया से लोगों की दिलों की धड़कने बढ़ा रखी हैं। लेकिन इन दोनों एक्टरों की हॉटनेस का राज आखिरकार है क्या। विद्या तो फिर भी नयी हैं लेकिन अमिताभ तो फिल्म इंडस्ट्री में कई सदियां देख चुके हैं और इसके बावजूद आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। असल में इन दोनों एक्टरों की चुस्ती फुर्ती और इनकी हॉटनेस का राज है घास फूस यानि कि शाकाहारी खाना।

हमारे भारत में शाकाहारी खाने को अधिकतर लोग घास फूस कहते हैं। लेकिन यही घास फूस खा-खाकर अमिताभ 70 साल और विद्या बालन 35 साल में भी देश के सबसे हॉटेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस हैं। पेटा द्वारा कंडक्ट किये गये इस कॉम्पीटीशन में शामिल हुए बाकी के कलाकारों में सोनू सूद, शाहिद कपूर, करीना कपूर, हेमा मालिनी, धनुष और नेहा धूपिया भी शामिल थे। लेकिन हजारों के संख्या में वोट पाकर आखिरकार अमिताभ बच्चन और विद्या बालन ही सबसे आगे रहे।

Vidya Balan and Amitabh bachchan

इससे पहले विद्या बालन 2010 में भी पेटा के द्वारा भारत की सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन एक्ट्रेस चुनी गयी थीं और अमिताभ बच्चन अब तक तीन बार इस खिताब से नवाजे जा चुके हैं। पिछले साल तो अमिताभ पेटा द्वारा पूरे एशिया में किये गये इसी कॉम्पीटीशन में भी जीते थे। विद्या बालन ने इस बारे में पूछने पर कहा "मैं वेजिटेरियन हूं और इसकी वजह से मेरा मेटाबॉलिज्म भी काफी बेहतर हुआ है। साथ ही ये वजन घटाने में भी काफी मददगार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X