DHAMAKA: आ रहे हैं एक साथ दो सुपरस्टार.. पहली बार.. Hint: बड़े मियां, छोटे मियां

By Neeti

अरे नहीं.. नहीं.. हम गोविंदा और अमिताभ बच्चन की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि बात हो रही वरूण धवन और बिग बी की। जी हां, पहली बार ये जोड़ी दर्शकों के सामने आने वाली है फिल्म 'डब्बा गुल' में। यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन करेंगे प्रदीप सरकार।

संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म मुन्नाभाई के जैसे इस फिल्म में भी इन दो कलाकारों के बीच की दिलचस्प दोस्ती दिखाई जाएगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुंबई के 'डब्बावाला' प्रमुख बने हैं। जबकि वरूण धवन एक MBA टॉपर हैं, जो डब्बावाला के यहां 2 महीने की इंटर्नशिप करेंगे। इसके बाद क्या होता है.. यह होगी फिल्म की कहानी..

'मेरे और अमिताभ का लव SCENE देख.. बीच में ही रोने लगी थीं जया बच्चन..'

Amitabh Bachchan and Varun Dhawan

यहां जानें वरूण धवन की आने वाली फिल्में-

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

करण जौहर की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में वरूण-आलिया की सुपरहिट जोड़ी दिखाई देगी।

जुड़वा 2

सलमान खान की फिल्म जुड़वा के सीक्वल जुड़वां 2 में भी वरूण धवन को फाइनल कर लिया गया है। फिल्म डेविड धवन बनाएंगे।

आंखें 2

ताजा खबरों की मानें तो 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्में 'आंखें' का सीक्वल आ रहा है- आंखें 2.. और इस सीक्वल में गोविंदा वाले किरदार के लिए वरूण धवन को लॉक किया गया है।

शुद्धि

करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट शुद्धि के लिए भी वरूण धवन- आलिया भट्ट की जोड़ी को लॉक कर लिया गया है।

शिद्दत

अभिषेक बर्मन की फिल्म शिद्दत के लिए भी वरूण धवन- आलिया भट्ट की जोड़ी फाइनल की गई है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। यह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है।

ध्यानचंद बॉयोपिक

वहीं अफवाहों में ये भी है वरूण धवन ध्यानचंद बॉयोपिक में लीड किरदार निभाने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X