..................... अमिताभ बच्चन ने फैंस से की अपील- नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें | Amitabh Bachchan urges fans amid COVID-19 pandemic: Follow rules, stay disciplined - Hindi Filmibeat

कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की अपील- 'नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें'

भारत में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लोगों से खास अपील की है कि वो सभी नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें और सुरक्षित रहें। बता दें, बिग बी भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे, लेकिन अब वो स्वस्थ हैं। देश में हर दिन कोरोना से लाखों मामले सामने आ रहे हैं, जबकि हजारों लोग अपनी जिंदगी खो रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 लाख 82 हजार 315 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 3780 लोगों की जान गई है।

Amitabh Bachchan

कोविड की स्थिति को लेकर अमिताभ बच्चन ने ट्विट करते हुए लिखा- "जो CORONA ग्रस्त हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं। जो CORONA से मुक्त हैं, और हुए हैं, उनके लिए भी प्रार्थना। आप सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें !"

बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कोरोना के इस बुरे वक्त में वह लगातार लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। पिछले साल अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। 14 दिनों के इलाज के बाद सभी स्वस्थ हुए थे। फैंस ने बच्चन परिवार के लिए दिन- रात प्रार्थना की थी।

इस साल बिग बी कई फिल्में रिलीज होने वाली थीं- चेहरे, MayDay, झूंड, द इंटर्न, ब्रह्मास्त्र.. लेकिन लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्में पोस्टपोन होती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X