अमिताभ की ट्विटर आईडी शाहरूख की रॉ वन निशाने पर

उन्होंने साफतौर पर फिर अपनी आईडी पर लिखा कि मेरी नकली आईडी का इस्तेमाल 'रॉ वन' के बारे में विचार व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है। मैंने फिल्म अभी तक नहीं देखी है और मैं हमेशा शाहरुख को शुभकामनाएं ही दूंगा।
अमिताभ ने आगे कहा कि कोई मेरी नकली आईडी का इस्तेमाल करके 'रॉ वन' के बारे में गलत टिप्पणी कर रहा है। ये मेरी बर्दाश्त से बाहर है।
बिग बी ने कड़े शब्दों में उन लोगों को चेतावनी दी है, जो उनकी छवि खराब करने, उनके और शाहरुख के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि पिछले कुछ समय से उनके खिलाफ नकारात्मक, कीचड़ उछालने वाली झूठी बातें लिखी जा रही हैं लेकिन वो चुप हैं। लेकिन अब नहीं, हम आपको बता दें कि अमिताभ ने 'रॉ वन' में अपनी आवाज भी दी है।


Click it and Unblock the Notifications











