'गुलाबो सिताबो' से अमिताभ बच्चन का First LOOK वायरल- पहचान पाना मुश्किल!
Recommended Video
शूजित सरकार की आगामी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' से अमिताभ बच्चन का लुक वायरल हो रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि यहां बिग बी को पहचान पाना काफी मुश्किल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं और उनके मकान मालिक के किरदार में हैं अमिताभ बच्चन। इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरु हो चुकी है। फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।
एक ही फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान को देखना काफी दिलचस्प होगा। आयुष्मान भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। शूजित सरकार ने आयुष्मान के साथ पहले विकी डोनर की है, वहीं बिग बी के साथ वो पीकू जैसी बेहतरीन सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है।

फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और सेट पर सेक्यूरिटी भी काफी बढ़ा दिया गया। निर्माता- निर्देशक नहीं चाहते कि फिल्म की शूटिंग के दौरान तस्वीरें बाहर आएं। फिल्म की शूटिंग चौक नक्खास अमीनाबाद सिटी स्टेशन, हजरतगंज के साथ कई पुराने व ऐतिहासिक इमारतों में की जाएगी।
बहरहाल, इससे पहले भी अमिताभ बच्चन फिल्म 102 नॉट आउट में 102 साल के पिता बने थे। जहां उन्हें काफी अलग लुक दिया गया था।
यहां देंखे कुछ लुक्स, जब एक्टर्स को पहचानना हो गया मुश्किल-


Click it and Unblock the Notifications