..................... Amitabh Bachchan unfulfilled promise ro open college on aishwarya rai bachchan name aishwarya rai property and net worth - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर ये प्रॉपर्टी कराने वाले थे अमिताभ बच्चन लेकिन... कभी नहीं जोड़ा इकलौती बहू का नाम

Amitabh Bachchan School On Aishwarya Rai Name

Amitabh Bachchan School On Aishwarya Rai Name: बच्चन परिवार टिनसेल टाउन के सबसे सम्मानित परिवारों में से एक है। परिवार के मुखिया अमिताभ बच्चन को लाखों लोग प्यार करते हैं और उनका स्टारडम हर दिन बढ़ता जा रहा है। सुपरस्टार लगभग छह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और अपने शानदार अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। 81 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन बिना रुके काम कर रहे हैं और सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

साल 1973 में अमिताभ बच्चन ने बंगाली सुंदरी जया बच्चन से शादी की थी। उनके दो बच्चे श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन हैं। जहां श्वेता ने बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की है, वहीं अभिषेक ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की है। जया और अमिताभ अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा व नाती अगस्त्य नंदा के नाना-नानी और आराध्या बच्चन के प्यारे दादा-दादी हैं।

साल 2008 में अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के दौलतपुर गांव का दौरा किया था और अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर एक डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी थी। उनके साथ अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या भी थीं। इसके अलावा, उस समय समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह व मुलायम सिंह यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

2012 में कॉलेज का नाम बदलकर 'ऐश्वर्या बच्चन गर्ल्स इंटर कॉलेज' कर दिया गया था, जो हायर सेकेंडरी की छात्राओं के लिए है। बिग बी ने बिल्डिंग के निर्माण के लिए कॉलेज को 5 लाख रुपए का चेक दिया था। कथित तौर पर अमिताभ बच्चन ने कॉलेज के निर्माण की जिम्मेदारी 'निष्ठा फाउंडेशन' को दी थी, जिसकी अध्यक्ष जया बच्चन हैं। हालांकि, 'निष्ठा फाउंडेशन' ने कॉलेज का निर्माण नहीं किया और बाद में इसका दोष अमिताभ बच्चन के सेवा संस्थान पर मढ़ दिया। गांव वालों ने कॉलेज बनने का एक दशक से भी ज्यादा इंतजार किया, लेकिन जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X