बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय की राहे हो रही हैं अलग? अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बहू को किया अनफॉलो!

Amitabh Bachchan: पिछले काफी वक्त से बच्चन परिवार को लेकर खबरें आ रही थी कि परिवार के सद्स्यों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच खबरें ये भी है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन तलाक लेने जा रहे हैं। इन्हीं खबरों के बीच अब अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।
अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को अनफॉलो-
बच्चन परिवार सिनेमा जगत के मशहूर परिवारों में से हैं। बच्चन परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और सम्मान हमेशा देखने को मिलता था परंतु पिछले कुछ वक्त से खबरें हैं इस परिवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इसी बीच खबरें ये भी आई कि ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन एक इवेंट में पहुंचे थे और उस इवेंट में अभिषेक ने अपनी वेडिंग रिंग नहीं पहनी थी।
इसके बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें तेज हो गई। अब इन्ही खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। दरअसल बिग बी ने अपनी बहू ऐश्वर्या को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। हाल ही में ऐसे भी रूमर्ड सामने आए, जिनमें अमिताभ और अभिषेक के बीच अनबन होने के कयास भी लगे। स्पष्ट तौर पर ये नहीं कहा जा सकता है कि आखिर किस वजह से बिग बी ने ऐश्वर्या राय को अनफॉलो किया है।
गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी के 36.3 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं। इसके अलावा 74 लोगों को अमिताभ फॉलो बैक करते हैं।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट-
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इस उम्र में लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ कल्कि में दिखाई देंगे। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बिग बी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
