अमिताभ बच्चन के दूसरे आंख की सर्जरी, भावुक होकर लिखा- मेरी जिंदगी बदलने वाला अनुभव
अभिनेता अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक नई जानकारी सामने आयी है। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी एक आंख की सर्जरी करवाई। लेकिन अब उनकी दूसरी आंख की भी सर्जरी कराई गई है। खुद इस खबर को साझा अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है।
अमिताभ बच्चन ने इस बात को शेयर करते हुए बताया है कि उनके दूसरे आंख की भी सर्जरी पूरी हो गई है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सर्जरी पर कुछ लिखा है जो कि वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने सर्जरी के बाद अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा है कि ये जिंदगी बदल देने वाला अनुभव है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि और दूसरी भी सफल रही, तेजी से ठीक हो रहा है...सब कुछ अच्छा है। उन्होंने इसके आगे विस्तार से बताते हुए सर्जरी से गुजरने के बाद उनकी सेहत का क्या हाल है इस पर भी रोशनी डाली है।


Click it and Unblock the Notifications