ALERT: अगर अमिताभ बच्चन फैन हैं, तो भी उनकी ये बात कभी मत करिए फॉलो
अगर आप अमिताभ बच्चन फैन हैं तो ज़रा संभलकर उनकी बातें फॉलो करिए। ये नहीं कि आपको दिखा कि बिग बी के ट्विटर पर कुछ सेक्स वेबसाइट्स हैं जो वो फॉलो करते हैं और आप भी शुरू हो गए। दरअसल, अमिताभ बच्चन का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। सोमवार को ट्वीट कर अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ' मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है! मेरी फॉलोइंग में सेक्स साइट्स को जोड़ दिया गया है! यह किसने किया है,मुझे इसकी जरूरत नहीं है!'
[दुनिया के इन 10% लोगों में बिग बी, कपिल शर्मा और सनी लियोन!]
वहीं एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को अपने टि्वटर हैंडल पर उनका कंट्रोल वापस मिल गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में भी यह दावा किया गया कि फिलहाल बच्चन 984 टि्वटर हैंडल को फॉलो करते हैं, लेकिन उनमें से कोई सेक्स साइट का हैंडल नहीं है। इसका मतलब यह है कि विवादास्पद अकाउंट्स को हटा दिया गया है। हालांकि, यह नहीं पता चल पाया कि किस वजह से उनका अकाउंट हैक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications












