'80 साल लगे चुप रहा जाए सीखने में...' बर्थडे की रात अमिताभ बच्चन का ट्वीट, लोग बोले- बागबान जैसा हाल

Amitabh Bachchan Birthday Tweet: 11 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपना 83वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। वहीं, उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई कुछ पोस्ट्स ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अक्सर देखा गया है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर ऐसे ट्वीट करते हैं, जिनका मतलब समझ पाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। हाल ही में किए गए एक ट्वीट को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का भी सामना करना पड़ा।
10 अक्टूबर की रात करीब 2:28 बजे बिग बी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "T 5527(i) - दो साल लगे बोलना सीखने में; और 80 साल लगे, चुप रहना सीखने में।"
T 5527(i) - दो साल लग गये बोलना सीखने में ; और 80 साल लग गये, चुप रहा जाए , सीखने में
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 9, 2025
इस पोस्ट को 2.10 लाख से ज्यादा व्यूज़ और करीब 2.7 हजार लाइक्स मिले हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कमेंट किया, "आप तो 11 साल से ही चुप हैं, सीखा नहीं डर गए हो।" वहीं, किसी ने लिखा, "आपके ट्वीट्स देखकर लगता है कि 'बागबान' फिल्म में आपके बच्चे सही थे।"
11 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के दिन दोपहर 2:50 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने पिता, कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की कुछ पंक्तियां शेयर कीं: "दिन जल्दी-जल्दी ढलता है। मैं सीख रहा हूं सीखा ज्ञान भुलाना। हरिवंश राय बच्चन"
T 5528 - 🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 11, 2025
'दिन जल्दी-जल्दी ढलता है'-
'मैं सीख रहा हूँ सीखा ज्ञान भुलाना' -
~ Harivansh Rai Bachchan
इस पोस्ट पर भी उन्हें ढेरों बधाइयां मिलीं और फैंस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। 8 अक्टूबर को भी उन्होंने एक रहस्यमयी ट्वीट किया था: "T 5525 - ऊपर देखा, इधर-उधर देखा - पूरा ब्रह्मांड हिल गया।" इस पर एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "लगता है चार पैग के बाद ऐसा ही होता है।"
फिलहाल अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' को होस्ट कर रहे हैं। उनके बर्थडे स्पेशल एपिसोड में जावेद अख्तर और अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर गेस्ट के रूप में पहुंचे और उन्होंने मिलकर अभिनेता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अमिताभ बच्चन 'कल्कि 2898 ए.डी.' के सीक्वल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'ब्रह्मास्त्र 2' और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications