अमिताभ ने किया ट्वीट- प्रेगनेंट हैं ऐश्वर्या

अमिताभ के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर बधाईयों का तांता लग गया। लोगों ने अमिताभ को बधाईयां देनी शुरू कर दीं। हालांकि अभिषेक के ट्विटर पर एक भी बधाई संदेश देखने को नहीं मिला।
वैसे सच पूछिए तो यह खबर सिर्फ बॉलीवुड के लिए ही नहीं पूरे भारत के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं, क्योंकि सभी को इस बात का बेसबरी से इंतजार रहेगा कि विश्व सुंदरी बेटी को जन्म देती हैं या बेटे को।
ट्विटर पर जब अमिताभ के फॉलोवर्स ने उनसे इस संबंध में ज्यादा जानकारी लेनी चाही तो अमिताभ ने ट्वीट किया कि उन्हें भी अभी-अभी पता चला है। डॉक्टर ने अभी ही कंफर्म किया है।
More from Filmibeat
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय बॉलीवुड bollywood


Click it and Unblock the Notifications











