अमिताभ की वजीर के बाहर शूटआउट, एक की मौत!
अमिताभ बच्चन की फिल्म वजीर की शूटिगं मुंबई के फिल्मसिटी में हो रही है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिये बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग जहां पर चल रही है उसी के पास ही गैंग वॉर शूटआउट हुआ, जिसमें एक इँसान की जान चली गयी।
लोगों में भगदड़ भी मच गयी और समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या। पुलिस जब तक पहुंची लोग भाग चुके थे और मृत की डेड बॉडी वहीं पर पड़ी थी। अमिताभ बच्चन ने इस खबर को ट्वीट करते हुए लिखा ओके, फिल्म सिटी में शूटिंग चल रही है और जहां पर हम लोग थे वहां से 20 फीट की दूरी पर गैंग वॉर शूटआउट हुआ। एक की मौत हो गयी।
अमिताभ के इस ट्वीट को देख उनके फैंस काफी हैरान हैं और उन्होंने इस बात का शुक्र मनाया कि उनके स्टार अमिताभ बच्चन ठीक हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ। शूटआउट से जाहिर है कि अमिताभ बच्चन भी परेशान हुए और शूटिंग में भी बाधा आई। फिल्हाल पुलिस इसकी छानबीन कर रही है और मुजरिमों को पकड़ने का प्रयास।


Click it and Unblock the Notifications












