धूम 3 की सफलता से अमिताभ बेहद खुश, याद आया अभिषेक का बचपन!
अमिताभ बच्चन ने आज ही सुबह अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अभिषेक बच्चन के बचपन की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ प्रतीक्षा में गार्डन में बैठे हैं। अभिषेक के साथ उनकी बहन भी हैं। अमिताभ ने इस तस्वीर के साथ ही लिखा अभिषेक बच्चन जो कि बहुत ही कम प्रतीक्षा में रविवार को नज़र आते थे। कभी सोचा भी नहीं था कि वो आज जो हैं बन पाएंगे। इसके अलावा अमिताभ ने ये धूम 3 के कलेक्शन की तारीफ करते हुए लिखा धूम 3 ने वीकेंड पर ही इंडिया में 107 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। ये अब तक के सभी रिकॉर्ड से ज्यादा है।
अमिताभ धूम 3 की सफलता से बेहद खुश हैं वो हमेशा से अपने बेटे अभिषेक के करियर को ऊँचाई पर देखना चाहते थे। कई बार अमिताभ बहुत निराश भी हुए लेकिन उन्हें एक पिता की तरह हमेशा ही ये उम्मीद थी कि उनका बेटा भी अपने करियर में अच्छा करेगा। और आखिरकार आज अमिताभ अभिषेक की फिल्म धूम 3 को इतनी बड़ी सफलता पाते देख अपनी खुशी जाहिर करने से नहीं रोक पाए।


Click it and Unblock the Notifications












