हंदवाड़ा में आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को अमिताभ बच्चन का सलाम, ट्वीट हुआ वायरल
शनिवार को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए आंतकवादी हमले में दो अधिकारियों समेत तीन सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। कोरोना वायरस संकट के बीच आंतकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की देशभर ने निंदा की। हालांकि भारतीय सेना ने दो आंतकवादियों को भी ढेर कर दिया। इस घटना से जवानों के घर की जो दर्द भरी तस्वीरें सामने आई उसे देख बॉलीवुड के महानायक भी दुखी हुए।
अमिताभ बच्चन ने इस आतंकवादी हमले पर ट्वीट किया। उन्होंने शहीदों की वीरता को सलाम किया और अपना दुख जाहिर किया। जिस दिन ये एनकाउंटर हुआ उस दिन भारतीय सेना कोविड वॉरियर्स के जज्बे को सलाम कर रहे थे। इस बीच जम्मू कश्मीर में आंतकवादियों की घुसने की जानकारी मिली और पिछले 6 दिन से उन्हें ढूंढने का ऑपरेशन जारी था।


Click it and Unblock the Notifications