हीरे की महंगाई पर ट्वीट कर बुरे फंसे अमिताभ बच्चन, लोग बोले- आप नकली निकले, हमें अफ़सोस है कि...
Amitabh Bachchan Trolled For His Diamond Tweet: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें कि वैसे तो अक्सर वह ट्विटर से लेकर अपने ब्लॉग और फेसबुक पर भी कुछ ना कुछ पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। जो काफी चर्चा में आ जाता है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसको देखने के बाद में लोग भड़क गए हैं और उन्हें नीट पेपर मामले में छात्रों की सुसाइड को लेकर लपेट लिया गया है। काफी सारे लोगों ने अमिताभ बच्चन को नकली हीरा कह दिया है।

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने 7 जून की देर रात को 2:12 पर हीरे की महंगाई और इसकी दुर्लभता पर एक पोस्ट शेयर कर दिया था। जिसको देखने के बाद में काफी सारे लोग भड़क गए और अपने रिएक्शन देने लग गए।
हीरे की महंगाई पर अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हीरा इसीलिए महंगा नहीं है क्योंकि वह दुर्लभ या असामान्य है, वह महंगा इसीलिए है क्योंकि उसे खोजना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।
T 5765 - ' diamonds are not expensive, because they are rare ; they are expensive because they are hard to find '
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 6, 2026
हीरा इस लिए महँगा नहीं क्यूँकि वो दुर्लभ, असामान्य है; वो मंहगा इस लिए है क्यूँकि उसे खोजना बहुत कठिन है
अमिताभ की पोस्ट पर भड़के लोग
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर काफी सारे लोग अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और काफी लोग तो अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि अमिताभ बच्चन फालतू की चीजों पर तो हमेशा लिखते रहते हैं लेकिन जो जरुरी मुद्दे हैं उन पर नहीं बोलते। नीट पेपर लीक से लेकर छात्रों की सुसाइड मामले या फिर पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दामों पर भी उन्होंने कुछ नहीं बोला।
@SrBachchan हीरे की तरह जीवन भी कीमती है, NEET पेपर लीक में अब तक 6 बच्चो ने सुसाइड की है... और अपने एक शब्द नहीं बोला इस पे ......अफसोस होता है कि फ़िल्मों में अन्याय न सहने के किरदार करने के बावजूद ...आप बच्चों, यूथ पे हो रहे अन्याय पे चुप हैं.....उमीद है sir, आप रिप्लाई देंगे
— K .K (@kashish56294388) June 6, 2026
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "सर, हीरे की तरह जीवन भी बहुत कीमती होता है। नीट पेपर लीक में अभी तक 6 बच्चे सुसाइड कर चुके हैं और आपने एक शब्द नहीं कहा है। हमें इस बात का अफसोस है की फिल्मों में अन्याय न रहने वाले किरदार निभाने के बावजूद भी आप बच्चों से लेकर यूथ पर हो रहे अन्याय पर चुप बैठे हुए हैं।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "बचपन में हमें किसी ने देश का भविष्य का दिया था और आज पता चला कि हम तो पत्थर निकले।"
...diamonds are not expensive because they are rare...it's expensive because fools are everywhere......बचपन में किसी ने हमे देश का भविष्य कहा था, I just turned out to be another STONE 👅 pic.twitter.com/Ff2wHd0Ozx
— Amitabh Bage (@AmitabhBage) June 6, 2026
You were believed to be a rare variety of diamond sir... But today we realize how artificially made you are... Especially when you don't react to falling rupee or rising fuel prices and gossips of vishwaguru which embarrasses the whole nation
— ramanludhianvi (@ramanjagraon) June 7, 2026
एक दूसरा यूजर लिखता है कि आपको एक दुर्लभ किस्म का हीरा माना जाता था। लेकिन आज हमको एहसास हो गया है कि "आप कितने नकली हैं। खासकर तब जब आप गिरते हुए रुपए से लेकर बढ़ती ईंधन कीमतों और विश्व गुरु की उन अफवाहों पर कोई भी कमेंट नहीं करते। जिनसे पूरा देश शर्मिंदा हो चुका है।"


Click it and Unblock the Notifications