आधी रात को अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से किया पोस्ट- इन 6 लोगों से बचने की दी सलाह
जब से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन इस समय नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके फैंस बाहर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन उन कलाकारों में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बिजी रहते हैं और अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में अस्पताल से अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया है जोकि तेजी से वायरल हो रही है।
Recommended Video
अमिताभ बच्चन इस पोस्ट में जिंदगी का मतलब समझाते हुए नजर आ रहे हैँ। उन्होने आधी रात में पोस्ट करते हुए लिखा है..ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः। परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।। इसका मतलब उन्होने लिखा कि.. सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।
जॉन सीना ने की अमिताभ बच्चन के लिए दुआ? साझा की बिना कैप्शन वाली ये तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications