'रेमो डिसूजा जल्दी ठीक जाओ'- अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर मांगी दुआ

कुछ दिनों से मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर रेमो डिसूजा काफी चर्चा में चल रहे हैं। बता दें कि रेमो डिसूजा को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था और उनको कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। इसके बाद से लगातार उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नजर आते रहते हैं। इस समय भी एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार और महानायक अमिताभ बच्चन की जिन्होने पोस्ट किया है।

उन्होने रेमो डिसूजा के लिए प्रार्थना की है और जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ट्विटर पर लिखते हैं कि.. 'जल्दी ठीक हो जाओ रेमो, प्रार्थना है। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'

amitabh bachchan, remo dsouza, अमिताभ बच्चन, रेमो डिसूजा

अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट वायरल है। अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट के साथ रेमो डिसूजा का एक वीडियो भी साझा किया था जो कि डांस रियालिटी शो डांस प्लस का है। इस शो में रेमो डिसूजा सुपर जज हैं।

रेमो डिसूजा ने कई शानदार टैलेंट को आगे बढ़ना का मौका भी दिया था। उन्होने फिल्म एबीसीडी सीरीज बनाई है जिसमें ज्यादातर डांसर्स ही हैं। रेमो डिसूजा ने सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में भी काम किया था।

हाल ही में उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर रिलीज हुई थी जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। रेमो की तबियत की बात करें तो फिलहाल वो ठीक हैं लेकिन अस्पताल से घर आने की अपडेट नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X