77 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन का नेक जज्बा- 'ऑर्गन डोनर' बन अंगदान करने का बड़ा फैसला !
अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खासकर अपनी पोस्ट और निजी जिंदगी की कई जानकारी वह फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। इस बार भी अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा ऐलान किया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
Recommended Video
Amitabh Bachchan ने किया ये नेक काम; खुश हुए फैंस कही ये बातें | FilmiBeat
अमिताभ ने अपने ग्रीन रिबन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि ऑर्गन डोनेट कराने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर फैंस तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि 77 साल की उम्र उन्होंने ये नेक पहल की है।

अमिताभ बच्चन ने मंगलवार देर रात ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं। मैंने इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का ये रिबन पहना है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अमिताभ के इस नेक कदम की सराहना की है। वहीं पर कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications