Wow..एक दिन के लिए RJ बनेंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शमिताभ' का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं, सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि फिल्म के निर्देशक आर बाल्कि भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, इसके प्रमोशन में किसी तरह की कमी नहीं की जा रही है। छोटे पर्दे से लेकर रेडियो तक में फिल्म का जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है।

आपको बता दे, छोटे और बड़े दोनों पर्दो पर लोगों का मनोरंजन करने वाले बिग बी अब रेडियो पर सुनाई देगें। लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए। बिग बी अपनी आगामी फिल्म 'शमिताभ' के प्रचार के लिए रेडियो के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ेंगे। अमिताभ गुरुवार को रेडियो स्टेशन 93.5 रेड एफएफ पर एक रेडियो जॉकी यानि की आरजे बनने जा रहे हैं।
इस एक घंटे के दौरान वह श्रोताओं से फोन पर बात करेंगे। रेड एफएम की सीओओ निशा नारायणन ने कहा कि, 'हम अपने श्रोताओं को सितारों के करीब लाना चाहते हैं। लिहाजा, इसी क्रम में हमने 'शमिताभ' के साथ पहल की है। अमिताभ बच्चन से रूबरू होकर उम्मीद है श्रोता काफी कुछ सीख पाएंगे। अमिताभ बच्चन अपने आप में एक संस्थान हैं और हर आयुवर्ग उन्हें अपना आइडल मानती है।'
अमिताभ ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, 'रेडियो स्टेशन रेड एफएम 93.5 के लिए निस्संदेह थोड़ा अजीब रेडिया जॉकिंग कर रहा हूं!! जाने कैसे वे इससे कैसे निपटते हैं! मैं तो हार गया।" आपको बता दें, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शमिताभ' छह फरवरी को रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications