बुड्ढ़ा में फिर गायेंगे अमिताभ

By Priya Srivastava

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन बेहतरीन कलाकार तो हैं ही साथ वो अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने पहली बार यश चोपड़ा के लिए फिल्म कभी कभी में गीत गाया तो दर्शक दंग रह गये। इसके बाद उन्होंने फिल्म नटवरलाल, लावारिस व कई फिल्मों के गीतों में अपनी आवाज दी। अब खबर है कि उनकी आनेवाली फिल्म बुड्ढा में भी वह एक गीत गायेंगे। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है।

यह गाना विशेष कर उन्हें ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने इस फिल्म में खइके पान बनारसवाला, रंग बरसे, सारा जमाना हसीनों का दीवाना और नमक हलाल फिल्म का गीत पग घूंघरू का मेडली बनाया है, जिसे अमिताभ ने अपनी आवाज दी है। हाल ही में केबीसी के चौथे संस्करण में भी उन्होंने अपनी आवाज दी थी।

इस बार वह फिर से गा रहे हैं। पा के बाद यह उनकी अगली फिल्म होगी जिसमें वह आवाज दे रहे हैं। इस फिल्म के गीतों की शूटिंग अमिताभ पर ही की गयी है। इसकी रिकॉर्डिंग विशाल शेखर के स्टूडियो में की गयी है। गौरतलब है कि जब वर्ष 2008 में बने अफॉरगेटेबल टूर के लिए बच्चन के गाये गीत पुरी ने सुना तो उन्होंने तय कर लिया कि वे इस फिल्म में भी ऐसा कोई गीत तैयार करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X