Amitabh Bachchan- पैसे भरने के बाद Twitter ने मारी पलटी तो भड़क गए महानायक, जमकर सुनाई खरी खोटी!

amitabh bachchan

ट्विटर पर इस वक्त महासंग्राम छिड़ा है और लोग एलन मस्क को लगातार टारगेट कर रहे हैँ। बता दें कि हाल ही में पता चला था कि जो महीने में भुगतान नहीं करेगा उसके सामने से ब्लू टिक हटा लिया जाएगा। इसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा सभी सितारों, नेताओं के सामने से ब्लू टिक हटा लिया गया था।

इसके बाद अमिताभ बच्चन काफी नाराज हो गए थे और उन्होने इलाहाबादी अंदाज में उनको जवाब दिया था। अमिताभ ने रविवार देर रात ट्वीट किया, "आरे मारे गए गुलफाम, बिराज में मारे गए गुलफाम। ऐ ट्विटर मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ...झौवां भर के नाम है तुम्हारा।

पैसा भरवा लिए हमारा नील कमल खातिर। अब कहत हो।" जेकर 1 मी फॉलोअर उंकार नील कमल फ्री मा हमार तो 48.4 मी हैं, अब? खेल खत्म, पैसा हजम? आप हमें बताएं कि 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले किसी को भी मुफ्त में मिलते हैं। मेरे पास 48.4 मिलियन हैं, अब मुझे क्या करना चाहिए? मैंने पहले ही पैसे चुका दिए हैं)?"

अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा भी उन्होने ट्विटर का मजाक बनाया था और लिखा था, ''अरे twitter मौसी ! गजब होए गवा !! उ, नील कमल ✔️ लगाए के बाद, नील कमलवा अकेले पड़ा-पड़ा, घबरात रहा ! तो हम सोचा , तनिक ओका company देई दें । ते बग़ल में ओके, हम अपना झंडा गाड़ दिये!

अरे, गाड़े में time लगा नाहीं, की कमलवा भाग गवा! बताओ! अब? का करी ?'' इसके अलावा भी उन्होने कई ट्वीट्स किए थे जो कि खबरों का हिस्सा है और इस वक्त लोगों के द्वारा उनको काफी पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन इस वक्त काफी चर्चा में हैं और लगातार किसी ना किसी वजह से खबरों में रहते हैं।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X