अमिताभ बच्चन हुए ट्रोल..पिंक के एक साल पूरे होने पर डाली थी तस्वीर
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी सेलिब्रिटी ट्रोल होने से नहीं बच पाते हैं। अब तो स्टार्स को भी इसकी आदत हो गई है।इस बार एक फिर अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर ट्रोल किया और वजह है उनकी फिल्म पिंक। जी हां दरअसल पिछले साल आई फिल्म के एक साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर पोस्ट की और वो ट्रोल हो गए।
अमिताभ बच्चन ने पिंक की पूरी टीम की तस्वीर शेयर की लेकिन उसमें फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेसेस तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी और एंड्रा ताइरंग की तस्वीर नहीं थी और यही बात लोगों को हजम नहीं हुई। आप भी देखिए वो तस्वीर।

पिंक पिछले साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी जिसके माध्यम से एक मजबूत सामाजिक संदेश दिया था। लोगों को और क्रिटिक्स को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
बहरहाल अमिताभ बच्चन का इरादा भले चाहे जो भी हो लेकिन इस वजह से उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया गया। देखिए लोगों ने क्या ट्वीट किया।


Click it and Unblock the Notifications