ब्रह्मास्त्र: बुल्गारिया में मुंबई की स्वाद, अमिताभ बच्चन ने टीम को खिलाए समोसे और वड़ा पाव
Recommended Video

अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में चल रहे है और फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले है। इस समय फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही है और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने पूरी ब्रह्मास्त्र की टीम को समोसा और वड़ा पाव की ट्रीट दी है। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर एकाउंट में देते हुए कहा है कि..वो सबको बुल्गारिया में समोसा और वड़ा पाव खिला रहे है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर फिल्म के शूटिंग सेट पर इस तरह की एक्टविटी करते रहते है और लोगों को खुश रखने का प्रयास करते है।

ब्रह्मास्त्र की स्टारकास्ट पर नज़र डालें तो फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया फाइनल हो चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है और फिल्म अगले साल 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ होने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि फिल्म तीन पार्ट में बनेगी और ये फिल्म का पहला पार्ट होगा।
लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने इस ट्राइलॉजी पर बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि लोग पहले पार्ट को काफी प्यार दें जिससे हम पार्ट 2 और पार्ट 3 बनाने की हिम्मत हो पाए।
गौरतलब है कि अभी तक बॉलीवुड में ऐसा एक्सपेरिमेंट केवल अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें है क्योंकि आलिया और रणबीर की हाल ही में राजी और संजू रिलीज हुई है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।
इस फिल्म के लिए भी पूरी स्टारकास्ट को काफी ज्यादा उम्मीदें है और इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है और इसको रिलीज होने में एक साल का समय लग सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
