Amitabh Bachchan ने सीधी रेखा में खींची 5 ग्रहों की तस्वीरें, यूजर्स बोले- जूम किया या हाथ पहुंच गया

amitabh bachchan

Amitabh Bachchan clicked amazing photo: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा साहित्य में भी रुचि रखते हैं लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की फोटोग्राफी में भी अच्छी खासी दिलचस्पी है। अमिताभ बच्चन ने ब्रह्मांड में आकाश में पांच ग्रहों की अजब गजब चाल का एक दुर्लभ दृश्य शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस सभी एक सीधी रेखा में नजर आ रहे हैं। यह दुर्लभ दृश्य अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। अमिताभ बच्चन ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'क्या खूबसूरत नजारा है...! 5 ग्रह आज एक साथ हैं...सुंदर और दुर्लभ...आशा है कि आपने भी इसे देखा होगा।'

इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर जमकर लोग कॉमेंट भी कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा है- Wow। वहीं, संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने लिखा है- अमेजिंग।

कई यूजर्स ने बिग बी के इस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है- Samsung S23 अल्ट्रा का एड तो नहीं है ना सर।एक यूजर ने लिखा है- बच्चन साहब के हाथ सच में लंबे हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- सर जूम किया था या आपका हाथ पहुंच गया था वहां पर।

एक यूजर ने लिखा है- लगता है कैमरा रजनीकांत का है। बता दें कि अमिताभ बच्चन 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर चोटिल हो गए थे और फिलहाल बेड रेस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में तस्वीर शेयर की थी जिसमें अमिताभ बच्चन हाथों में स्लिंग में नजर आ रहे थे। अमिताभ बच्चन ने शेयर किया कि, वो अब रिकवर कर रहे हैं।

Read more about: amitabh bachchan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X