जया बच्चन को किस हीरो के साथ शूटिंग करते देख अमिताभ बच्चन को होती थी तकलीफ? बिग बी ने खुलकर दिया जवाब!

Amitabh Bachchan on Jaya Bachchan Favorite Actor- अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साथ में काफी काम किया है और लगातार एक दूसरे के साथ जीवनसाथी बनकर रह रहे हैं। इंडस्ट्री में उनका रिश्ता सबसे पुराना है और इसको लेकर अक्सर लोग बातें करते हैं।
हालांकि कई ऐसे दूसरे सितारे होते हैं जिनका किसी दूसरे की पत्नी या पति पर क्रश होता है। हाल ही में अमिताभ बच्चन से पूछा गया था कि वो कौन सा हीरो था जिसके साथ अगर जया बच्चन शूटिंग करतीं थीं तो उनको तकलीफ होती थी।
अमिताभ बच्चन ने काफी खुलकर इसको लेकर बात की और एक्टर का नाम बताया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि जया बच्चन ने काफी पहले बता दिया कि वो किस हीरो पसंद करती हैं।
अमिताभ बच्चन ने लिया धर्मेंद्र का नाम
इस दौरान आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा था, ''जया जी ने अच्छे अच्छे हीरोज के साथ काम किया है। और जब जया जी शूटिंग पर जाती थीं किसी और हीरो के साथ तो वो कौन सा हीरो था जिसका नाम सुनकर आपको तकलीफ होती थी। कि यार आज जया जी इसके साथ शूटिंग कर रही हैं।'' अमिताभ बच्चन ने जवाब में कहा, ''सर कभी तकलीफ नहीं हुई। पहले दिन ही उन्होने बोल दिया था कि धर्मेंद्र जो हैं वो मेरे पसंदीदा हैं। उन्होने कहा कि इनसे ज्यादा खूबसूरत इंसान हमारी इंडस्ट्री में नहीं है। और वही विषय बना था फिल्म गुड्डी का। वैसे वो कई लोगों की फैन थी, हरी भाई, संजीव कुमार।''
अमिताभ बच्चन का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने साथ में शोले में काम किया था और उस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं।
जया बच्चन फिल्मों में काफी कम नजर आती हैं लेकिन वो राजनीति में अपना दम दिखा रही हैं। पार्लियामेंट से उनके धमाकेदार वीडियोज और दमदार स्पीच सामने आती रहती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications