CAST ALERT: इस बाहुबली एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन आजकल, ए आर मुरगादोस की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं। Uyarntha Manithan नाम की ये फिल्म, तमिल और हिंदी में एक साथ बनाई जा रही है और अब खबर है कि फिल्म अमिताभ बच्चन, बाहुबली की राजमाता सिवगामी यानि कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रम्या कृष्णन के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।
रम्या कृष्णन और अमिताभ बच्चन, एक साथ 20 साल पहले बड़े मियां छोटे मियां में भी रोमांस कर चुके हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक पुलिस ऑफिसर बने थे जो रम्या को पुलिस प्रोटेक्शन देते देते, उनके प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म उस ज़माने में सुपरहिट हुई थी।

बड़े मियां छोटी मियां, दीवाली रिलीज़ थी और फिल्म ने कई जगह रिकॉर्ड ओपनिंग ली थी। फिल्म करण जौहर की कुछ कुछ होता है के साथ क्लैश हुई थी। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी इस तमिल फिल्म से अपना लुक शेयर किया था।
अमिताभ बच्चन ने अपने इस लुक के साथ लिखा था कि उम्र ढलने के साथ जो चीज़ आपके साथ बुरी होती है वो ये है कि आपको तू बोलने वाले बहुत कम लोग रह जाते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी पीढ़ी के उन चंद अभिनेताओं में से हैं जो बॉलीवुड में दूसरी पारी में भी सुपरहिट रहे हैं।
आइए आपको दिखाते हैं, सेकंड इनिंग्स में अमिताभ बच्चन के कुछ शानदार फ्लेवर -


Click it and Unblock the Notifications
