अक्षय कुमार की 'कंचना' रीमेक में अमिताभ बच्चन बनेंगे हिजड़ा- फिल्म का नाम है 'लक्ष्मी बॉम्ब'
सुपरहिट तमिल फिल्म 'कंचना' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी फाइनल हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है और फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी बाहर आ चुकी हैं। बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो अक्षय की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बिग बी फिल्म में ट्रांसगेंडर भूत की भूमिका निभाने वाले हैं।
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं राघव लॉरेन्स, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म डाइरेक्ट किया था। राघव ने फिल्म के सेट से अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर की है और जानकारी दी है कि शूटिंग शुरु हो चुकी है.. और फिल्म का नाम है- लक्ष्मी बॉम्ब.. बता दें, ओरिजनल तमिल फिल्म में राघव ने ना सिर्फ निर्देशन किया था, बल्कि वही फिल्म के हीरो भी थे।

फिल्म सुपरहिट हुई.. जिसके बाद उन्होंने इसके हिंदी रीमेक की तैयारी शुरु कर दी। कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। आखिर फिल्म से अक्षय कुमार के बाद अब अमिताभ बच्चन भी जुड़ चुके हैं। फिल्म में कियारा अक्षय कुमार की पत्नी बनीं नडर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications