..................... अमिताभ बच्चन समेत सीनियर एक्टर्स और बच्चे नहीं कर पाएंगे शूटिंग ? Amitabh Bachchan to other old actors and children not allowed on film shooting as per guidelines - Hindi Filmibeat

शूटिंग गाइडलाइन- अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार नहीं कर पाएंगे शूटिंग, मुसीबत में निर्माता- निर्देशक!

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को लॉकडाउन खत्म करते हुए शूटिंग जारी करने की परमिशन दे दी गई है। लेकिन साथ ही एक गाइडलाइन जारी किया गया है, जिसका गंभीरता से पालन करना है। हर किसी को कोरोना वायरस के संबंध में सारी ज़रूरी जानकारी दी जाएगी। और प्रोडक्शन हाउस ये सुनिश्चित करेंगे कि सेट पर सारे नियमों का पालन हो रहा है।

सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सेट पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें, कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बूढ़ों और बच्चों में होता है, लिहाजा, यह फैसला लिया गया है।

Amitabh Bachchan

लेकिन यह दिशानिर्देश निर्माता- निर्देशकों के लिए मुसीबत बन सकता है। फिल्मों और टेलीविजन में काम करने वाले कई बड़े कलाकार ऐसे हैं, जो 65 की आयु से ऊपर के हैं। ऐसे में उनके साथ शूटिंग करना अब मुश्किल हो जाएगा। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, परेश रावल समेत कई अभिनेता इस श्रेणी में शामिल हैं। वहीं, टेलीविजन में दादी नानी जैसा रोल निभाने वाले कलाकार भी मुश्किल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X