..................... amitabh Bachchan to Mohanlal, Ahan Shetty 'Tadap' trailer praised by bollywood celebs | अमिताभ बच्चन से लेकर मोहनलाल तक, अहान शेट्टी की 'तड़प' के ट्रेलर की जमकर हुई तारीफ - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन से लेकर मोहनलाल तक, अहान शेट्टी की 'तड़प' के ट्रेलर की जमकर हुई तारीफ

आज दिन की शुरुआत में, साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तड़प' का मनोरंजक ट्रेलर आखिरकार प्रशंसकों के लिए रिलीज़ कर दिया गया है, जिसका वे घोषणा के बाद से इंतजार कर रहे थे। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित, यह फिल्म साल की पहली बड़ी स्क्रीन रोमांटिक ड्रामा थिएटर रिलीज होगी, ऐसे में फिल्म पर पहले से प्रेशर था और अब, जब से ट्रेलर सामने आया है, तब से इंडस्ट्री, क्रिकेटरों आदि में फैली फिल्म बिरादरी द्वारा चारों तरफ़ प्रशंसा मिल रही है।

ट्रेलर ने हमें अहान की निडर भूमिका और तारा सुतारिया के एक अनकन्वेंशनल भूमिका की एक झलक देखने मिल रही है। यह फिल्म एक औसत रोमांस फ्लिक की तरह नहीं है, बल्कि ऐसा कंटेंट पेश करने का वादा करती है जो दर्शकों को उनकी सीटों से बांधकर रखेगी। प्रीतम के संगीत ने फिल्म को अधिक प्रत्याशित बना दिया है। यहां जानिए फिल्म के ट्रेलर के बारे में सेलेब्स का क्या कहना है।

Tadap

अमिताभ बच्चन लिखते है," अहान, हमने तुम्हें बढ़ते हुए देखा है, आज तुम्हें सिनेमा में यूं देखना और दुनिया से परिचित करवाते हुए गर्व हो रहा है। तड़प में आपके शानदार एफर्ट्स देखते हैं। नई शुरुआत के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ।

अमिताभ बच्चन के अलावा, रितेश देशमुख, परेश रावल, साउथ स्टार मोहनलाल, किच्छा सुदीप ने साझा किया, चिरंजीवी लिखते हैं, प्रोसेनजीत चटर्जी, कमल हसन, मनोज तिवारी, गुरदास मान, विजय कोडियलबेल, पायल राजपूत, अर्जुन कपूर और के एल राहुल के साथ निप्पॉन गोस्वामी समेत तमाम सितारों ने तड़प फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X