वेलकम बैक - अमिताभ के लिए नाडियावाला ने रोल बड़ा कर दिया!
फिरोज नाडियावाला की फिल्म वेलकम के सीक्वल वेलकम बैक की अनाउंसमेंट नाडियावाला और अनीज बज्मी ने हाल ही में की है। इस मौके पर अनीज बज्मी ने और नाडियावाला ने कहा कि वो लोग फिरोज खान के वेलकम वाले किरदार के लिए अमिताभ बच्चन जी से बात कर रहे हैं और हो सकता है कि अमिताभ इस रोल के लिए हां भी कर दें। लेकिन अभी तक तो अमिताभ ने हां नहीं की है। दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने अपने गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि वो नाडियावाला से वेलकम बैक को लेकर जल्द ही मिलेंगे। लेकिन इसी के साथ अमिताभ ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर काफी सारे नये सवाल उठ खडे़ हुए।
अमिताभ ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि नाडियावाला से उनकी मीटिंग पहले भी हो चुकी है लेकिन उस मीटिंग के दौरान अमिताभ को रोल कुछ खास नहीं लगा था। अमिताभ के अनुसार "फिरोज नाडियावाला ने मुझसे एक मीटिंग के लिए पूछा और मैं उनसे अगल सप्ताह मिलूंगा। वह पहले भी मुझसे मिल चुके हैं और उस वक्त मेरे पास वक्त नहीं था या फिर मुझे किरदार कुछ पसंद नहीं आया था इसलिए मैंने कुछ कहा नहीं। इस बार देखते हैं क्या होता है।" अब अमिताभ ने ये तो कह दिया है कि वो नाडियावाला से मिल चुके हैं और उन्हें किरदार कुछ खास पसंद नहीं आया लेकिन वहीं नाडियावाला ने प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि इस बार फिरोज खान का जो किरदार अमिताभ जी को दिया जाने वाला है वो काफी बडा़ और महत्वपूर्ण है।
पिछली बार फिरोज खान वाला किरदार काफी छोटा सा था हो सकता है कि जब अमिताभ बच्चन के पास इस रोल के लिए ऑफर गया हो तो उन्हें ये किरदार कुछ खास महत्वपूर्ण ना लगा हो इसलिए उन्होंने हां नहीं की। इसलिए नाडियावाला ने बाद में इस किरादार को और बड़ा और महत्वूर्ण बना दिया है ताकि अमिताभ इस रोल के लिए हां कह दें।


Click it and Unblock the Notifications