अमिताभ बच्चन अब रोज़ आपको बताएंगे कि गाड़ी दाएं मोड़ें या बाएं, बनेंगे गूगल मैप्स की आवाज़
अमिताभ लगातार फैन्स को चकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन गूगल मैप्स की नई आवाज़ होंगे। अब ज़रा सोचिए कि अमिताभ बच्चन अगर आपको कहेंगे कि गाड़ी दाएं मोड़नी है तो क्या आप कोई गलती करेंगे।
वैसे अभी तक इस बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया गया है लेकिन अभी तक उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साईन नहीं किया है।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की आवाज़ हर कोई पहचानता है और उनकी इतनी साफ आवाज़ समझने में किसी को गलती नहीं हो सकती है। इससे भी दिलचस्प ये है कि अमिताभ बच्चन का सपना एक रेडियो जॉकी बनने का था।
अमिताभ बच्चन ने कई बार विविध भारती के लिए ऑडीशन दिया था लेकिन उन्हें ये कह कर रिजेक्ट कर दिया जाता था कि उनकी आवाज़ इस लायक नहीं है।
इसे ही शायद किस्मत कहते हैं। वैसे अमिताभ बच्चन अभी तक पता नहीं कितने रूप में फैन्स को इंटरटेन कर चुके हैं लेकिन अब वो हमेशा फैन्स के साथ रहने का इंतज़ाम भी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












