..................... FIAF Award: अमिताभ बच्चन को इंटरनेशनल अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, मशहूर हस्तियां देंगी अवॉर्ड- लिस्ट | Amitabh Bachchan To Be honoured With FIAF Award 2021 for preservation of the worlds film heritage - Hindi Filmibeat

FIAF Award: अमिताभ बच्चन को इंटरनेशनल अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, मशहूर हस्तियां देंगी अवॉर्ड- Awards लिस्ट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अब तक ढेर सारे सम्मान के साथ नवाजा जा चुका है। देश का हो या फिल्म जगत का, तमाम बड़े अवॉर्ड्स से वह सम्मानित किए जा चुके हैं। अब बिग बी को एक और इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसे ग्लोबल हस्ती क्रिस्टोफर नोलन और मार्टिन स्कॉसीजी द्वारा दिया जाएगा।

अब तक देश-विदेश में सैकड़ों अवॉर्ड्स से सम्मानित किए गए अमिताभ बच्चन को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (FIAF) 2021 का अवॉर्ड मिलने वाला है। जिसे मशहूर इंटरनेशल डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और मार्टिन स्कॉसीजी द्वारा दिया जाएगा।

Amitabh Bachchan

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (FIAF) 2021 का आयोजन 19 मार्च को एक वर्चअल तरीके से किया जाएगा। जिसमें बिग बी को ये अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्हें ये सम्मान फिल्म हैरिटेज के संरक्षण और योगदान के लिए दिया जा रहा है।

पहले भारतीय

पहले भारतीय

अमिताभ बच्चन को ये सम्मान मिलने वाला है इसी के साथ वह पहले भारतीय होंगे जिसे इस इंटरनेशनल अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा

अमिताभ बच्चन ने इस सम्मान के लिए कहा कि वह बहुत ज्यादा खुश हैं और अभार व्यक्त करता हूं। जब मुझे फिल्म हैरिटेज फाउंडेशन का अंबेसडर बनाया गया था तभी मैंने ये समझा कि कैसे हम लोग शानदार और अमूल्य फिल्मों के योगदान को नजरअंदाज कर रहे हैं।

4 नेशनल अवॉर्ड

4 नेशनल अवॉर्ड

अमिताभ बच्चन को अब तक चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटगरी में नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। ब्लैक, अग्निपथ, पीकू और पा फिल्मों के लिए उन्हें फिल्म जगत के इस बड़े पुरस्कार से नवाजा गया था।

फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिल चुका

फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिल चुका

बिग बी अमिताभ बच्चन को देश का ही नहीं फ्रांस की सरकार का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

14 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

14 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

बिग बी को ढेर सारी फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड्स मिले हैं। उन्हें 14 बार फिल्मफेयर का अवॉर्ड दिया गया है।

निया शर्मा का बोल्ड अवतार, बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कनें, बिकिनी PHOTOS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X