Highlights- जाने का समय आ गया है... अमिताभ बच्चन के पोस्ट से खलबली, प्रियंका की भाभी को निहारती रही नीता

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

82 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने 7 फरवरी को रात 8 बजकर 34 मिनट पर ट्वीट किया, 'जाने का समय आ गया है।' इस ट्वीट को देख फैंस परेशान हो गए। एक फैन ने लिखा, 'ऐसा मत बोला करिए सर।' एक अन्य फैन ने पूछा, 'क्या हो गया सर?' एक और फैन का ट्वीट था, 'सर जी क्या लिख रहे हैं आप मतलब?' अमिताभ बच्चन ने अपने इस ट्वीट में कुछ क्लियर नहीं किया कि उन्होंने जाने की बात किस संबंध में लिखी या वह किस बारे में बात कर रहे थे। पर उनके इस ट्वीट के बाद फैंस की बेचैनी बढ़ गई है और वो जानने को बेताब हैं कि आखिर हुआ क्या है।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की आखिरकार शादी हो गई। वह 7 फरवरी को मंगेतर नीलम उपाध्याय संग शादी के बंधन में बंध गए। सिद्धार्थ और नीलम की वरमाला से लेकर बारात तक कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में से एक नीता अंबानी का भी है। जहां हर कोई दुल्हन को देख नीता अंबानी के रिएक्शन की बात कर रहा है।

दुल्हन नीलम ने लंबा घूंघट ओढ़कर एंट्री की। और जैसे वह स्टेज के पास आईं तो प्रियंका ने उनकी नजर उतारी। उन्होंने दुल्हन के लंबे घूंघट और लहंगे को संभाला और फिर गले लगा लिया। इस दौरान नीता अंबानी ननद भाभी इस जोड़ी को निहारती रह गई।

LIVE Feed
  • Feb 8, 2025 6:21 PM

    Eisha Singh खत्म कर लिया भाई-बहन का रिश्ता, Rajat Dalal भी इस हरकत होंगे हैरान!

    घर से निकलने के बाद ईशा सिंह ने रजत दलाल को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था और सभी जानते हैं कि घर के अंदर रजत ने ईशा को अपनी बहन बना लिया था। अब उन्होने रजत को अनफॉलो क्यों किया इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। ना सिर्फ ईशा बल्कि ईडेन रोज, सारा और कशिश कपूर ने भी रजत को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि लोग इस बात को लेकर काफी हैरान हैं कि उन सभी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। रजत दलाल की निजी लाइफ में एक कंट्रोवर्सी हुई थी और कहा जाता है कि वो लड़ाई झगड़ों में उलझे रहते हैं।

  • Feb 8, 2025 5:43 PM

    'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर और विशाल मिश्रा का नया रोमांटिक ट्रैक 'बस तेरा प्यार है' हुआ रिलीज़!

    विशाल मिश्रा द्वारा कंपोज़ और गाया गया, और राज शेखर के लिखे खूबसूरत लिरिक्स से सजा 'बस तेरा प्यार है' प्यार की गहराई को बखूबी बयां करता है। 'कबीर सिंह' के ब्लॉकबस्टर म्यूजिक के बाद, शाहिद कपूर एक बार फिर विशाल मिश्रा की सोलफुल आवाज़ के साथ दर्शकों के दिलों में उतरने के लिए तैयार हैं।

  • Feb 8, 2025 4:11 PM

    सामंथा से तलाक के बाद क्रिमिनल की तरह किया जा रहा था ट्रीट, Naga Chaitanya का तगड़ा खुलासा!

    नागा ने कहा कहा, "अगर मैं कुछ बोलता तो वो खबर बनती। वह वीडियो बाइट अधिक आर्टिकल्स, अधिक गपशप आदि को जन्म देगी... अब भी, हमारे अलग-अलग रास्ते पर चले जाने के इतने सालों के बाद भी कई ऐसे इंटरव्यू होंगे जिसमें मुझे इसपर जवाब देने के लिए उकसाया जाचा है। देखिए, मैं शालीनता के साथ आगे बढ़ गया हूं और सामंथा भी। हमारे मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। जो कुछ भी हुआ वह हमारी भलाई के लिए था।' मैंने इसे कई बार दोहराया है, और फिर भी, प्रश्न आते रहते हैं। तो, मैं उस चीज़ पर फुल स्टॉप कैसे लगा सकता हूं।''

  • Feb 8, 2025 3:40 PM

    CCL 2025- भोजपुरी दबंग्स की नई जर्सी ने जीता दिल, हर खिलाड़ी के साथ लिखा जाएगा उनकी मां का नाम

    Bhojpuri Dabangs New Jersey- सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। फाइनली सीसीएल (CCL) की शुरुआत हो चुकी है और इस वक्त भोजपुरी दबंग्स की टीम काफी छाई हुई है। इस टीम के कप्तान मशहूर अभिनेता और बीजेपी लीडर मनोज तिवारी हैं। बीते दिन दिल्ली में भोजपुरी दबंग्स की टीम ने अपना शान दिखाई और फिर से एक नई जर्सी के साथ साथ नए जोश का ऐलान कर दिया। जी हां, दिल्ली में इस टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया गया है। इस टीम को भारतराइजिन के डायरेक्टर्स सुशील शर्मा, कनिष्क शील, सुशील मलिक और राहुल मिश्रा जैसे लोग स्पॉन्सर कर रहे हैं और सभी इस दौरान मौजूद थे।

  • Feb 8, 2025 2:48 PM

    'उसने मेरे साथ बदतमीजी की..' Rashmi Desai ने खोला राज, पूरी बात सुनकर चौंक जाएंगे आप!

    रश्मि देसाई इस दौरान किसी पॉडकास्ट का हिस्सा थीं और उन्होने ये बातें बताईं। रश्मि ने कहा, ''बहुत गुस्सा आती है जब एक लड़की से चलते हुए बदतमीजी की जाती है। इस तरह से आप अपना कल्चर बताते हो। मेरे साथ हाल ही एक्सपीरिएंस रहा है कि एक लड़के ने बहुत गलत तरीके से बदतमीजी के साथ एक कमेंट पास किया था।

  • Feb 8, 2025 2:10 PM

    सर्जरी ने बिगाड़ दिए प्रियंका चोपड़ा के लिप्स, वीडियो देख फैंस ने भी पकड़ लिया सिर!

    प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में पोज दे रहीं थीं और इस दौरान कैमरामैन ने काफी क्लोज शॉट लिया था। उनके लिप्स का शेप कुछ ऐसा हुआ जो कि लोगों को शायद पसंद नहीं आ रहा है।

  • Feb 8, 2025 1:36 PM

    'इसका तो नाम ही अश्लील'... Chum Darang पर भद्दा कमेंट करके बुरा फंसे Elvish Yadav

    रजत दलाल से बात करते हुए ऐल्विश यादव ने चुम दरांग पर अश्लील कमेंट पास कर दिया। ऐल्विश यादव ने कहा, मुझे लगता है कि करणवीर मेहरा को पक्का कोरोना वायरल हो रखा था। वरना चुम जैसी लड़की भला किसी कैसे पसंद आ सकती है। भाई चुम का तो नाम ही अश्लील है। उसका नाम चुम है और काम गंगूबाई काठियावाड़ी जैसे... ये वीडियो सामने आते ही चुम दरांग के फैंस ऐल्विश यादव पर सवार हो गए।

  • Feb 8, 2025 11:50 AM

    PM Modi से मिली एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला, दिया ये स्पेशल गिफ्ट

    अभिनेत्री और नागार्जुन की बहू शोभिता धुलिपाला ने पीएम मोदी को आंध्र प्रदेश की पारंपरिक हस्तकला कोंडापल्ली बोम्माला (नृत्य करने वाली गुड़िया) भेंट की। शोभिता ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से यह गुड़िया उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि यह उनके बचपन की यादों से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने तेलुगू अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

  • Feb 8, 2025 11:22 AM

    भाई की शादी में 'देसी गर्ल' बन पति निक संग खूब नाची प्रियंका चोपड़ा

    ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शुक्रवार को मुंबई में नीलम उपाध्याय से शादी हो गई। वहीं प्रियंका ने अपने भाई की शादी में रौनक जमाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने भाई की बारात में जमकर डांस किया। अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की बारात के कई इनसाइड वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल बनकर पति निक संग नाचती हुई नजर आ रही हैं।

  • Feb 8, 2025 10:28 AM

    सामंथा रुथ प्रभु संग तलाक पर Naga Chaitanya ने तोड़ी चुप्पी

    साउथ स्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्म थंडेल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं एक्टर ने कुछ महीने पहले शोभिता धुलिपाला संग दूसरी शादी की थी। नागा की पहली शादी साउथ की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी लेकिन इनका तलाक हो गया था। वहीं नागा चैतन्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा संग अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वह और मैं अपनी लाइफ में अब मूव ऑन कर चुके हैं लेकिन एक-दूसरे के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं।

  • Feb 8, 2025 9:04 AM

    एक और महिला फैन को लिप किस करते हुए Udit Narayan की वीडियो हुई वायरल

    उदित नारायण बॉलीवुड के फेमस सिंगर हैं। उनकी आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। उदित ने अपने अब तक के करियर में तमाम सुपरहिट गाने गाए हैं। वहीं सिंगर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में उदित का एक लाइव शो के दौरान फीमेल फैन को लिप किस करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं अब उदित नारायण का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक और महिला फैन को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उदित को 'सीरियल किसर' करार दे रहे हैं।

  • Feb 8, 2025 8:05 AM

    ‘लवयापा’ की ठंडी हुई शुरुआत, खुशी-जुनैद की फिल्म पहले दिन बस इतनी कर पाई कमाई

    अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ‘लवयापा’ 2022 की रिलीज तमिल फिल्म लव टुडे का रीमेक है। ‘लवयापा’ को वैलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया है। हालांकि ‘लवयापा’ को दर्शकों का प्यार मिलता नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के पहले ही दिन ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियंस के लिए तरसती हुई नजर आई। वैसे फिल्म के ट्रेलर और इसके गानों को भी कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था जिसके चलते इसका बज भी खास नहीं था। वहीं अब फिल्म की रिलीज क पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘लवयापा’ ने रिलीज के पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

  • Feb 8, 2025 7:33 AM

    सोनू सूद ने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट पर तोड़ी चुप्पी

    सोनू सूद ने हाल ही में आई उन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिनमें उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने का दावा किया गया था। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर आकर इस स्थिति को स्पष्ट किया और इस खबर को 'सनसनीखेज' बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। सोनू सूद ने ट्वीट किया, 'हमें यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरें बेहद सनसनीखेज हैं। सीधे शब्दों में कहें तो न्यायालय ने हमें एक तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में गवाह के रूप में बुलाया था, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है।'

  • Feb 8, 2025 6:57 AM

    सलमान के घर की रेकी करने वाले दो आरोपियों को मिली जमानत

    सलमान खान को मारने के इरादे से उनके पनवेल फार्महाउस की रेकी करने और दो आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों आरोपियों ने जून 2024 में सलमान के फार्महाउस की रेकी की थी। लेकिन जस्टिस एन.आर. बोरकर ने उन्हें यह कहते हुए जमानत दे दी कि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X