शाहरूख खान नंबर 1 नहीं हो सकते....अमिताभ बच्चन ने दो टूक निशाना साधा

Recommended Video

Amitabh Bachchan threatens to QUIT Twitter; Here's why | FilmiBeat

कल शाम ट्विटर पर एक बड़ा भारी फेरबदल हुआ। अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान के बीच। दरअसल, अमिताभ बच्चन अभी तक नरेंद्र मोदी के बाद भारत की सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली हस्ती थे।

कल शाम, उनसे ये ताज छीना शाहरूख खान ने। हालांकि दोनों के बीच बस कुछ अंकों का अंतर था क्योंकि दोनों के ही फॉलोअर्स की संख्या 32 मिलियन थी।

amitabh-bachchan-threatens-to-quit-twitter

लेकिन ये बात अमिताभ बच्चन को इतनी नागवार गुज़री कि उन्होंने रात में ही ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर इल्ज़ाम लगाया कि तुमने रातों रात मेरे फॉलोअर्स घटा दिए। इतना ही नहीं बच्चन साहब ने सीधा धमकी भी दी।

बच्चन साहब का कहना था कि सुनो ट्विटर तुमसे बेहतर और अच्छे सोशल मीडिया साइट्स आ गए हैं। तुम्हें छोड़ने का वक्त आ चुका है।

अब हर कोई अमिताभ बच्चन की ये शिकायत सुनकर हैरान है। हालांकि अमिताभ बच्चन ने ये बात यूं ही मज़ाक में कह डाली या फिर वो वाकई ट्विटर इंडिया से नाराज़ थे, ये किसी को नहीं पता।

जिन्हें नहीं पता उन्हें विस्तार में बता दें कि कल शाम ही शाहरूख खान के फैन्स ने एक जश्न मनाना शुरू किया। शाहरूख खान ट्विटर पर फॉलो की जाने वाली सबसे बड़ी हस्ती बने, नरेंद्र मोदी के बाद।

लेकिन इससे पहले, वो हस्ती अमिताभ बच्चन थे और शाहरूख के फॉलोअर्स की संख्या अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या से थोड़ी ज़्यादा हो गई। बस इतनी सी बात पर बच्चन साहब नाराज़ हो गए। खैर ये भी उनका एक रंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X