कांस फिल्म महोत्सव में शिरकत करेंगे अमिताभ
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के निर्देशक बैज लुहरमैन की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' का 15 मई से शुरू हो रहे 66वें कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन किया जाएगा। इस फिल्म से हॉलीवुड में कदम रख रहे महानायक अमिताभ बच्चन भी इस महोत्सव में शिरकत करेंगे।
इस महोत्सव में अमेरिकी रैपर जे-जेड भी हिस्सा लेंगे और उन्होंने कान की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। एफ.स्कॉट फिट्जगेराल्ड्स की इसी नाम पर प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ किताब पर आधारित फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो, केरी मुलीगैन और टोबे मैग्वेर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
70 वर्षीय अमिताभ मेयर वुल्फशेम की भूमिका में हैं जिसका अतीत काफी अंधकारपूर्ण रहा है जो डिकैप्रियो के प्रथम विश्व युद्ध के दौरान न्यूयार्क आने पर पैसा कमाने में उसकी मदद करता है। इस फिल्म का प्रदर्शन 3डी में किया जाएगा।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
