आराध्या है बर्थडे का बेस्ट गिफ्ट: अमिताभ बच्चन
शनिवार को अमिताभ बच्चन ने अपना 72वां जन्मदिन अपने परिवार संग मनाया। अपने परिवार को ही अपनी शक्ति मानने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह आगे भी काम करना चाहते हैं बस ऊपर वाले से यही कहता हूं कि आगे भी मुझे शक्ति दे कि मैं काम कर सकूं, अमिताभ को पूरे देश ने जन्मदिन विश किया लेकिन उन्हें सबसे प्यारा बर्थेडे विश किया उनकी पोती आराध्या ने।
कहते हैं ना सूत से मूल प्यारा होता है...उसी तर्ज पर अमिताभ ने भी कहा कि उनके लिए दुनिया में सबसे प्रिय और खुदा की ओर से भेजा गया सबसे अनमोल तोहफा आराध्या है और जब उसने मुझे हैप्पी बर्थडे कहा...तो समझिये मेरा जीवन ही धन्य हो गया।
लेकिन सच बताऊं आराध्या की मुंह से यह सब सुनकर मेरा दिल बाग-बाग हो गया। वो ही मेरा बेस्ट बर्थडे गिफ्ट है, सच मानिये आराध्या के बाद अब ऊपर वाले से मांगने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। जिस समय अमिताभ यह बात कह रहे थे उस समय उनके चेहरे की भाव-भंगिमायें बता रही थीं कि वह अपनी पोती से कितना प्यार करते हैं।
मालूम हो कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपना 72वां जन्मदिन मीडिया के साथ केट काटकर मनाया। वैसे तो अमिताभ हर करवाचौथ पर व्रत रखते हैं, लेकिन इस बार अपने जन्मदिन के साथ ही शनिवार को मनाए जा रहे करवाचौथ के त्योहार पर स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने का व्रत नहीं रखा। बिग बी शनिवार को अपने कार्यालय जनक में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा तैयार नारंगी कुर्ता पहनकर आए।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications