'जंजीर' के 40 साल पूरे
'जंजीर' 11 मई 1973 में रिलीज हुई थी और इसमें अमिताभ बच्चन पुलिस ऑफिसर बने थे। प्लाप फिल्मों के बाद ये उनकी पहली सुपर हिट फिल्म थी। प्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन ने मुड़ के नहीं देखा।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा : 'जंजीर' 40 साल पहले रिलीज हुई। हे भगवान.. मेरी दुनिया ही बदल गई थी.. लेखक सलीम- जावेद, प्रकाश जी, आपका धन्यवाद।

'जंजीर' के पहले 1971 में आई फिल्म 'आनंद' से भी अमिताभ चर्चा में आए थे लेकिन जंजीर के बाद वह स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने 'अभिमान', 'दीवार', 'शोले', 'मिली', 'नमक हराम', और 'चुपके चुपके' जैसी हिट फिल्में दीं।
प्रकाश मेहरा के लड़के अमित 'जंजीर' की रीमेक बना रहे हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया करेंगे। दक्षिण के अभिनेता राम चरण तेजा इसमें अमिताभ की भूमिका करेंगे। इसमें प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications