कोरोना पॉज़िटिव अमिताभ बच्चन इस समय भी फैन्स को नहीं भूले, कहा - धन्यवाद
अमिताभ बच्चन और उनका आधा परिवार इस समय कोरोना पॉज़िटिव है लेकिन ऐसे समय में भी अमिताभ बच्चन फैन्स को नहीं भूले। अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने अस्पताल से ट्वीट करते हुए फैन्स को धन्यवाद कहा। दरअसल, अमिताभ बच्चन इतनी सारी दुआएं और प्रार्थनाएं देखकर भावुक हो गए।
Recommended Video
उन्होंने लिखा - मुझे, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के लिए इतनी दुआ भेजने के लिए धन्यवाद। मैं आप सबको दिल से धन्यवाद करता हूं और अपनी तरफ से ढेर सारा प्यार भेजता हूं।

गौरतलब है कि चार दिन पहले अमिताभ बच्चन पेट में कुछ तकलीफ होने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। अभिषेक भी हल्के बुखार की शिकायत के बाद भर्ती करवाए गए और उनकी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई।
डॉक्टर्स की मानें तो अमिताभ और अभिषेक दोनों का संक्रमण बहुत ज़्यादा नहीं है और दोनों की हालत ठीक है। हालांकि अमिताभ बच्चन को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ थी लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











