..................... अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव | Amitabh Bachchan tests positive for coronavirus, admitted to Nanavati hospital - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती- ट्विट कर दी सेहत की जानकारी

बॉलीवुड के महानायत अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे आग्रह कि वे भी अपना कोरोना टेस्‍ट करा लें। अमिताभ बच्चन को देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Amitabh Bachchan

इस समाचार से बॉलीवुड में एक बार फिर सभी सितारे चितिंत हो उठे हैं। सभी बिग बी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उनके जल्द ही स्वस्थ होकर अस्पताल से वापस आने की उम्मीद जता रहे हैं। कोई शक नहीं कि बिग बी के फैंस भी इस खबर से बेहद व्यथित हैं।

अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर से लेकर नेहा धूपिया और पलक मुचाल तक.. देश भर से उनकी कुशलता के लिए संदेशों की बाढ़ आ गई। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने लिखा, आदरणीय अमिताभ बच्चन जी!! आपने अपने जीवन में हर कठिनाई हर मुश्किल को अपने मनोबल से परास्त किया है। मुझे और पूरे राष्ट्र को पूरा भरोसा है कि आप कोरोना की लड़ाई से भी विजयी होकर सकुशल और स्वास्थ्य रूप से वापस ठीक ठाक अपने घर पहुंचेंगे। हम सबकी प्रार्थनाएँ आपके साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X