कोरोना निगेटिव हुए अमिताभ बच्चन, अस्पताल से मिली छुट्टी, अभी भी पॉज़िटिव अभिषेक
कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती थे। उनके बाद अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉज़िटिव निकले और भर्ती हुए। आराध्या और ऐश्वर्या ठीक होकर घर लौट आईं। और अब अमिताभ बच्चन की भी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें आज सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और अब वो अपने कमरे में ही अगले कुछ दिन क्वारंटीन रहेंगे।

गौरतलब है कि पूरे बच्चन परिवार सहित उनके 26 लोगों के स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया था। लेकिन बाकी सब लोग निगेटिव पाए गए थे। अब चार सदस्यों में से तीन सदस्य कोरोना पॉज़िटिव से निगेटिव हो चुके हैं।
लेकिन अभिषेक बच्चन अभी भी कोरोना पॉज़िटिव हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications