अमिताभ बच्चन ने बांटा अपनी बीमारी का सच - केवल 25 प्रतिशत लीवर पर ज़िंदा हूं, एक गलती पड़ गई भारी
Recommended Video
अमिताभ बच्चन दर्शकों के रोल मॉडल हैं और वो जो भी कह देते हैं, फैन्स वो सुन लेते हैं। इसलिए अमिताभ बच्चन ने स्वस्थ भारत मिशन लॉन्च के दौरान कुछ ऐसी बातें शेयर की जिससे आम जनता जागरूक हो पाए। अमिताभ बच्चन ने लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी खुद की लापरवाही के किस्से सुनाए ।
दरअसल, अमिताभ बच्चन का लीवर खराब है और उन्हें एक समय में टीबी था। लेकिन जहां लीवर के बारे में उन्हें 20 साल बाद पता चला, वहीं टीबी के बारे में 8 साल बाद। उनका कहना था कि जब मेरे जैसा सुख - सुविधा से संपन्न आदमी इतने गंभीर मुद्दे को टाल सकता है तो बाकी लोग भी करते होंगे। उन्होंने सबसे लगातार चेकअप करवाने की गुज़ारिश भी की।
गौरतलब है कि अपना उदाहरण देकर अमिताभ बच्चन ने लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। फैन्स उनकी पूजा करते हैं और उन्हें देवता समान मानते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन ने लोगों को समझाने की कोशिश की। अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब उनके जैसा इंसान, अपमी बीमारा का पता नहीं लगा पाया तो ऐसे लाखों लोग हैं।

अमिताभ बच्चन ने इस इवेंट के दौरान लोगों से गुज़ारिश भी कर डाली कि सही समय पर और लगातार व्यक्त कि अपना चेकअप कराते रहना चाहिए और इन बीमारियों के प्रति सजग और सतर्क रहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











