कोरोना फंड पर अमिताभ बच्चन का खुलासा- पैसा मांगना मेरे लिए शर्मनाक, मैंने अकेले इतना पैसा दिया
कोरोना महामारी के बीच कई बार ऐसा हुआ जब अमिताभ बच्चन के डोनेशन को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। उन्हें इसके लिए बुरी तरह ट्रोल भी होना पड़ा। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने दान की पूरी लिस्ट भी सभी के सामने खोल कर रख दी।
इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपने ब्लॅाग के जरिए ये बताया कि उन्होंने जानबूझकर समाजसेवा के लिए फंड जुटाना शुरू नहीं किया है। उन्होंने ये साफ शब्दों में लिखा है कि दूसरों से पैसा मांगना उन्हें शर्मनाक लगता है।

शनिवार को अपने ब्लॅाग में अमिताभ बच्चन में फंडरेजिंग के संबंध में बात की है। उन्होंने बताया है कि मैं इसे खुद कभी भी शुरू नहीं करूंगा क्योंकि मुझे पैसे मांगना शर्मनाक लगता है। मैंने अकेले ही 25 करोड़ रूपए दान किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











