अमिताभ बच्चन ने ली कोरोना वैक्सीन की दूूसरी डोज़, तस्वीर शेयर की और झेंप गए!
अमिताभ बच्चन ने शनिवार, 15 मई को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ ले लिया। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने ऐसा बेकार चुटकुला मारा कि खुद ही झेंप गए। अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - दूूसरा भी हो गया। क्रिकेट वाला नहीं, कोरोना वाला।
ये लिखते ही अमिताभ बच्चन ने माफी मांगते हुए लिखा - सॉरी सॉरी, बहुत ही खराब चुटकुला था। उनके इस पोस्ट पर एक फैन ने पूछा कि आप रात में 3 बजे ही पोस्ट क्यों करते हैं?

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने 1 अप्रैल को दोपहर में उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली थी। अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बच्चन साहब ने ये भी बताया था कि वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। वो सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही सभी के लिए प्रार्थना भी करते हैं।
अमिताभ बच्चन ने दूसरी वैक्सीन के पोस्ट के साथ ही ये भी बताया कि उनके पूरे परिवार ने वैक्सीन की दोनों डोज़ ले ली है। केवल अभिषेक बच्चन बाकी हैं जो अपनी डोज़, शूटिंग से लौटने के बाद लेंगे।

हाल ही में दिखी नाराज़गी
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने लगातार लोगों के ताने सुनने के बाद गुस्से में अपने करोड़ों के कोरोना दान की लिस्ट जारी की थी। अमिताभ बच्चन ने एक लंबी लिस्ट में बताया कि पिछले साल से अब तक उन्होंने कहां कहां और किस किस की मदद की है।

होती है शर्मिंदगी
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में ये ब्योरा देते हुए ये भी बताया था कि उन्हें ये सब बताने में कितनी शर्मिंदगी होती है। लेकिन लोगों ने सेलेब्स से इस बारे में पूछ पूछ कर उन्हें परेशान कर दिया। अमिताभ बच्चन का मानना है कि दान ऐसी चीज़ है जो एक हाथ से दो तो दूसरे हाथ को भी पता नहीं चलना चाहिए।

काम पर लौट चुके
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन जल्दी ही काम पर लौटने वाले हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के नए प्रोमो कब शूट किए इसकी भनक तो किसी को नहीं लगी लेकिन फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति के नए सीज़न का एलान हो चुका है और रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं।

लगातार कर रहे काम
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के लॉकडाउन से पहले ही उन्होंने अजय देवगन के साथ मे डे की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया है।

पोस्टपोन हुई फिल्म
दूसरी तरफ, 9 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली अमिताभ बच्चन - इमरान हाशमी स्टारर फिल्म कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पोस्टपोन कर दी गई है। अमिताभ बच्चन ने खुद इसकी जानकारी फैन्स को दी।

हाल ही में करवाया ऑपरेशन
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी दोनों आंखो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के ज़रिए फैन्स को दी थी। साथ ही फैन्स को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया था।

अटकी हुई है फिल्म
अमिताभ बच्चन की रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र फिलहाल कोरोना के चलते अटकी हुई है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होनी थी लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है।

ऋषि कपूर को किया रिप्लेस
अमिताभ बच्चन ने द इंटर्न रीमेक में ऋषि कपूर को रिप्लेस किया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण साथ दिखाई देने वाले थे लेकिन अब फिल्म में बच्चन साहब ने ऋषि कपूर को रिप्लेस किया है।

दीपिका के साथ हैट्रिक
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ हैट्रिक करते नज़र आएंगे। प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ वो नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी नज़र आएंगे।

बढ़ा रहे हैं मनोबल
फिलहाल, कोरोना काल में जब देश बुरी तरह से जूझ रहा है, अमिताभ बच्चन, लगातार लोगों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में एक कविता के ज़रिए लोगों से हिम्मत बनाए रखने की अपील की। वहीं वो इस समय विदेश से मदद मुहैया करवाते हुए अस्पतालों में ज़रूरी मदद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
