बदला: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की धमाकेदार मर्डर मिस्ट्री, रिलीज डेट आई सामने
Recommended Video

कई जोड़िया बॉलीवुड में बनती है और बिगड़ती है लेकिन कुछ जोड़िया बार बार पर्दे पर आती है और सुपरहिट हो जाती है। ऐसी एक जोड़ी है अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की..जी हां दोनो सुपरस्टार्स सुजॉय घोष की फिल्म मे नजर आने वाले है और फिल्म का नाम है बदला। जी हां आज इस फिल्म को लेकर रिलीज डेट की घोषणा भी हो गई है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की ये फिल्म 8 मार्च 2019 में थिएटर्स में धमाका करते हुए नजर आने वाली है। आपने अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू को आपने फिल्म पिंक में एक साथ देखा था और उस फिल्म में अमिताभ और तापसी के अभिनय को बेहद सराहना मिली थी।
बता दें कि एक बार फिर से दोनो स्टार्स साथ में फिल्म का करने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म की चर्चा है और हाल ही में तापसी पन्नू ने इस फिल्म को लेकर एक खुलासा करते हुए कहा है कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार होने वाला है और वो एक बार फिर से दर्शकों को चौकाने वाली है।

हाल ही मे अपनी पहली शॉर्ट फिल्म के प्रमोशन के दौरान तापसी ने इस बात का खुलासा किया और कहा कि फिल्म में उनका रोल पावरफुल दिखने वाला है।
बता दें कि फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है और पता चला है कि ये फिल्म काफी अलग तरह की होने वाली है और इसका सब्जेक्ट भी मजेदार है।
तापसी अक्सर कहती है कि उनको अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का फिर से मौका मिला है इस बात के लिए वो अपने आपको खुशनसीब समझती है। फिल्म पिंक में दोनो ने पहली बार साथ आकर काफी धमाल मचाया था।
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी..इसके लिए अमिताभ और तापसी ने तैयारी शुरु कर दी है। ये एक स्पैनिश फिल्म के राइट्स सुजॉय घोष को मिले है जो जिसका वो हिंदी रीमेक बनाने की सोच रहे है।
इस फिल्म के लिए काफी समय से चर्चा चल रही थी पर अब इसका नाम सबके सामने आ गया है। फिलहाल तापसी पन्नू फिल्म मुल्क को लेकर और अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी है।


Click it and Unblock the Notifications












