फैन ने बोला कोरोना कॅालर ट्यून बंद करवा दो, अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी- मैंने बिना पैसों के काम किया
सोशल मीडिया पर सबसे अधिक कोई स्टार एक्टिव है तो वह और कोई नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ उन कलाकारों में से नहीं जो कि हर दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। बल्कि वो कई बार अपने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए नजर आते हैं। वो भी ऐसे सवाल जो कि उनके खिलाफ होते हैं।
अमिताभ अपनी आवाज और इमेज को लेकर दुनिया में अलग पहचान बना चुके हैं। यही वजह है कोरोना कॅालर ट्यून के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज को सरकार के जरिए चुना गया है।

ऐसे में बीते 8 महीने से अधिक लगातार हर कोई पहले कोरोना की कॅालर ट्यून सुनता है बाद में फोन पर सामने वाले की आवाज, इसे ही लेकर एक फैन ने अमिताभ से बोला कि आप इस कॅालर ट्यून को बंद करवा दीजिए। इस पर अमिताभ ने जो प्रतिक्रिया दी है वो वायरल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications