डैड की सर्जरी कामयाब रहीः अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पेट का ऑपरेशन सफल रहा है। उनकी सर्जरी मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुई। यह जानकारी अमिताभ के पुत्र अभिषेक बच्चन ने दी।
डॉक्टरों बताया कि बिग बी की हालत स्थिर है। यह ऑपरेशन लगभग तीन घंटे तक चला। वैसे यह एक छोटा सा ऑपरेशन था और 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण ही यह करवाना पड़ा।
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने मीडिया के सामने कहा कि अब अमिताभ स्वस्थ हैं और यह एक मामूली सी सर्जरी थी। इस दर्द का कारण फिल्म कुली के सेट पर हुई दुर्घटना है, ऑपरेशन सफल रहा है और पिताजी को नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों ने अभी उन्हें अपने ऑब्जर्वेशन में रखा है, अगर सबकुछ ठीक रहा तो उन्हें कल ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
जूनियर बच्चन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर भी अमिताभ के अच्छे सेहत के बारे में में उनके प्रशंसकों को अवगत कराया है। अभिषेक ने लिखा है, 'दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। सर्जरी कामयाब रही और डैड अब आराम कर रहे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications