बुरी तरह टूटकर रोते वैभव सूर्यवंशी को अमिताभ बच्चन ने दिया सहारा, बोले- हम तो गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे
Amitabh Bachchan On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का सफर गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ समाप्त हो गया। टीम भले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया।

दबाव भरे मुकाबले में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने राजस्थान की उम्मीदों को अंत तक जिंदा रखा, हालांकि टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। मैच के बाद युवा खिलाड़ी की भावुक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे।
वैभव की निराशा देखकर कई दिग्गजों और प्रशंसकों ने उनका मनोबल बढ़ाया। बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan ने भी सोशल मीडिया के जरिए वैभव को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट लिखा है। उनका यह कदम क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आया।
T 5756(i) -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 29, 2026
Sooryavanshi - १५ साल की उम्र का अद्भुत सूर्या ।
इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे !!
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने भी वैभव के भविष्य को लेकर उम्मीद जताई। एक यूजर ने लिखा कि भले ही राजस्थान का सफर खत्म हो गया हो, लेकिन दर्शकों को अब वैभव की अगली विस्फोटक पारी का इंतजार रहेगा। वहीं दूसरे प्रशंसक ने युवा खिलाड़ी की सफलता के पीछे उनके परिवार, खासकर पिता के संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य का सितारा बताया।
कम उम्र में बड़े मंच पर दिखाई गई परिपक्वता और बेखौफ बल्लेबाजी ने संकेत दे दिया है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन सकते हैं। राजस्थान की हार के बावजूद उनका प्रदर्शन इस सीजन की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications