Manoj Kumar के जनाजे में लड़खड़ाए सलमान खान के पिता सलीम खान, साइड से गुजर रहे अमिताभ बच्चन ने किया ये काम

Manoj Kumar

Manoj Kumar Funeral: सुपरस्टार मनोज कुमार (Manoj Kumar) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मनोज कुमार (Manoj Kumar Last Rites) के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया। अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम सेलेब्स मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन और सलीम खान (Amitabh Bachchan Salim Khan Video) का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायर हो रहे हैं।

अमिताभ बच्चन बने सलीम खान का सहारा

दरअसल, 89 साल की उम्र में सलीम खान चलने फिरने के लिए सहारे के मोहताज दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इतने के बावजूद सलीम खान मनोज कुमार के अंतिम करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस दौरान अतिमाभ बच्चन भी मनोज कुमार भी बेटे अभिषेक बच्चन के साथ यहां आए थे। सलीम खान को देखते ही अमिताभ बच्चन ने उनसे मुलाकात की और उन्हें कुछ देर के लिए सहारा भी दिया।

वायरल हो रहा है अमिताभ बच्चन सलीम खान का वीडियो

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और सलीम खान का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस अमिताभ बच्चन के इस व्यवहार को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो काफी लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

मनोज कुमार का निधन

आपको बता दें कि सिनेमाई पर्दे पर 'भारत कमार' के नाम से मशहूर एक्‍टर ने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आख‍िरी सांसें लीं। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने न्‍यूज एजेंसी ANI को बताया कि उनके पिता लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। आखिरी वक्‍त में उन्‍हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्‍होंने शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कह दिया।

मनोक कुमार का अंतिम संस्कार

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज श‍न‍िवार, 5 अप्रैल को हो रहा है। मनोज कुमार लंबे समय से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 'उपकार', 'पूरब-पश्चिम', 'क्रांति' और 'रोटी-कपड़ा' जैसी सुपरहिट फिल्‍मों के लिए मशहूर एक्‍टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। मनोज कुमार को फिल्‍मी करियर में 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। जबकि 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X